भारतीय रेलवे निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 2 मॉडल लागू करने की योजना
भारतीय रेलवे अब निजी भागीदारी को और बढ़ावा देने के लिए 2 नए पार्टनरशिप मॉडल शुरू करने की योजना बना रही है। इन मॉडल्स में डेवलपमेंट पार्टनर मॉडल (DPM) और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) शामिल हैं।
दरअसल, यह पूरी पहल नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) 2.0 के तहत 2.62 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति (एसेट) पाइपलाइन का हिस्सा है।
हालांकि, सरकार अपनी सबसे अहम परिसंपत्तियों (एसेट्स) पर अपना नियंत्रण बरकरार रखेगी।
1.81 लाख करोड़ रुपये 54 प्रोजेक्ट चिन्हित
कुल 54 प्रोजेक्ट चिन्हित किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 1.81 लाख करोड़ रुपये है। इनमें नई रेलवे लाइनें बिछाना, स्टेशनों का आधुनिकीकरण, कार्गो टर्मिनल बनाना और निजी फ्रेट वैगन (मालगाड़ी के डिब्बे) शामिल हैं।
DPM मॉडल का इस्तेमाल छोटे और विशेष प्रोजेक्ट्स के लिए होगा, जहां रेलवे को-डेवलपर्स के साथ काम करेगी, वहीं HAM मॉडल बड़े और लंबी दूरी के रूट वाले प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत रेलवे परिसंपत्तियों के निर्माण और उनके प्रदर्शन के आधार पर सालाना भुगतान करेगा।