क्यों म्यूचुअल फंड्स सरकारी बॉन्ड बेचकर दूसरी जगह लगा रहे पैसा?
बिज़नेस
भारतीय म्यूचुअल फंड्स, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से करीब 4 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाने के बाद से लगातार सरकारी बॉन्ड बेच रहे हैं।
जुलाई से अब तक उन्होंने महंगाई के चलते ऊंची ब्याज दरों के लंबे समय तक बने रहने की उम्मीद में करीब 4.5 अरब डॉलर (करीब 420 अरब रुपये) के बॉन्ड बेच दिए हैं।
फंड्स खरीद रहे हैं अच्छी गुणवत्ता वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड
ब्याज दरें बढ़ने के साथ एक्सिस म्यूचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC जैसे फंड्स अपना पैसा अल्ट्रा-शॉर्ट-टर्म डेट और अच्छी गुणवत्ता वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड में लगा रहे हैं।
ये वे बॉन्ड हैं, जिनकी मैच्योरिटी कुछ ही सालों में हो जाती है। बंधन एसेट मैनेजमेंट ने भी बॉन्ड रखने की अवधि को कम किया है।