कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बॉन्ड बाजार को मिली राहत
मंगलवार (27 अक्टूबर) को भारतीय सरकारी बॉन्ड को थोड़ी राहत मिली। दरअसल, पिछले सप्ताह तेजी देखने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है।
ब्रेंट क्रूड 114.50 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) प्रति बैरल पर फिसल गया, जिससे प्रमुख 2036 बॉन्ड पर मिलने वाले रिटर्न (यील्ड) में हल्की गिरावट दर्ज हुई। तेल की कीमतें घटने से बॉन्ड बाजार को थोड़ी सांस लेने का मौका मिल गया है।
फेड की बैठक पर सभी की नजर
अब सभी की नजर इस बात पर है कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला करता है? इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ सकता है।
हालांकि, महंगाई और रुपये की कमजोरी की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पर ब्याज़ दरें बढ़ाने का दबाव बना हुआ है, लेकिन आज रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.22 पर स्थिर रहा। इस स्थिरता से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है।
इसी बीच, ट्रेडर एक बड़ी राज्य-ऋण नीलामी की तैयारी में जुटे हैं और स्वैप दरों पर भी पैनी नजर रखे हुए हैं। दरअसल, महंगाई और वैश्विक बाजार के हालात दोनों ही वजहों से सभी बाजार में काफी अहतियात बरत रहे हैं।