भारत में AI स्टार्टअप्स को तेजी से मिल रहा निवेश, अब 2 सप्ताह में मिल रहे निवेश प्रस्ताव
भारत के शुरुआती दौर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप्स को अब निवेश बहुत जल्दी मिल रहा है। कुछ कंपनियों को तो केवल 2 सप्ताह में ही निवेश प्रस्ताव (टर्म शीट) मिल जाते हैं, जबकि पहले इसमें एक महीना लग जाता था। यह निवेशक और कंपनी के बीच होने वाले सौदे का संक्षिप्त सारांश होता है।
यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत वैश्विक AI दौड़ में अमेरिका और चीन के बराबर आकर खड़ा होना चाहता है।
इस महीने निवेश 1.4 अरब डालर तक पहुंचा
भारत में AI सेक्टर का निवेश बढ़कर 1.4 अरब डालर (करीब 130 अरब रुपये) हो गया है। 2020 में यह आंकड़ा केवल 34 करोड़ डालर (करीब 3,200 करोड़ रुपये) था।
निवेशक भले ही जल्दी-जल्दी पैसा लगा रहे हों, लेकिन वे ऐसी कंपनियों को पसंद कर रहे हैं, जिनकी टीम मजबूत हो और जिनके ग्राहक वफादार हों। केवल शुरुआती कमाई देखकर वे निवेश नहीं कर रहे।
इस तेजी से बदलते माहौल में ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखना उन्हें बार-बार वापस लाना ही आगे रहने का सबसे बड़ा मंत्र है।