NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / रामोजी फिल्म सिटी में हुई दुर्घटना, अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO की हुई मौत
    अगली खबर
    रामोजी फिल्म सिटी में हुई दुर्घटना, अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO की हुई मौत
    विस्टेक्स के CEO संजय शाह की मृत्यु हो गई है

    रामोजी फिल्म सिटी में हुई दुर्घटना, अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO की हुई मौत

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jan 20, 2024
    11:18 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका स्थित सॉफ्टवेयर फर्म विस्टेक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजय शाह की मृत्यु हो गई है।

    पुलिस ने बताया कि शाह की हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में कंपनी के रजत जयंती समारोह के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हुई।

    दुर्घटना के बाद शाह को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    इस दुर्घटना में एक अन्य अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    दुर्घटना

    ऐसे हुई दुर्घटना

    शाह और उनकी कंपनी के अध्यक्ष राजू दतला गुरुवार (18 जनवरी) शाम को समारोह के दौरान एक लोहे के पिंजरे में घुस गए, जिसे ऊंचाई से नीचे उतारा जाना था।

    हालांकि, पिंजरे को सहारा देने वाली लोहे की चेन का किनारा टूट गया, जिससे दोनों लोग गिर गए।

    ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    शाह के सहयोगी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    केस

    इवेंट प्रबंधन के खिलाफ दर्ज हुआ केस

    अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर डी करुणाकर रेड्डी ने बताया, "अचानक पिंजरे से जुड़े 2 तारों में से एक टूट गया। दोनों 15 फीट से अधिक नीचे गिरे और कंक्रीट के मंच पर जा गिरे। इससे कई चोटें आईं।"

    कंपनी के एक अन्य अधिकारी की शिकायत के आधार पर फिल्म सिटी इवेंट प्रबंधन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    बता दें, विस्टेक्स एक इलिनोइस स्थित कंपनी है, जो राजस्व प्रबंधन समाधान और सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के करोड़ों रुपयों के द्वीप, जहां महिलाओं से हुआ दुराचार #NewsBytesExplainer
    पोर्टलैंड से ओंटारियो जा रहे बोइंग विमान की खिड़की हवा में टूटी, बाल-बाल बचे यात्री बोइंग
    CES 2024: स्ट्रोक पीड़ितों के लिए वीयरेबल दस्ताने, गेम खेलते-खेलते मिलेगी सेहत की जानकारी जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GAI)
    अमेरिका ने दशकों बाद फिर बढ़ाए चंद्रमा की तरफ कदम, चांद मिशन किया लॉन्च नासा

    हैदराबाद

    उबर ने पेश किया ऑडियो सीट बेल्ट रिमाइंडर सेफ्टी फीचर, ऐसे करेगा काम उबर
    तेलंगाना: हैदराबाद में भारत की सबसे ऊंची 125 फीट की अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण के चंद्रशेखर राव
    हैदराबाद में मशहूर है फल और चॉकलेट से बनी भजिया, ग्राहकों ने की जमकर तारीफ तेलंगाना
    तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025