RBI की FCNR स्कीम के तहत बैंकों ने जुटाए करीब 3,500 अरब रुपये
बिज़नेस
भारतीय बैंकों ने जून में शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट अकाउंट (FCNR) डिपॉजिट स्कीम के तहत अप्रवासी भारतीयों (NRIs) से 36.7 अरब डॉलर (करीब 3,500 अरब रुपये) जमा किए हैं। इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें NRIs को 14 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। साथ ही RBI मुद्रा विनिमय के जोखिम की जिम्मेदारी भी उठाता है। इन्हीं वजहों से यह स्कीम विदेश में रह रहे लोगों के लिए काफी लुभावनी बन जाती है।
बैंकों ने तय किए कलेक्शन टारगेट
सरकारी बैंकों ने भी इस स्कीम के लिए अपने कलेक्शन टारगेट तय किए हैं। UBS की मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने बताया कि RBI के इन कदमों की वजह से सिर्फ 45 दिनों के अंदर ही 32 अरब डॉलर (करीब 3,000 अरब रुपये) जुटाए जा सके।