इंडियन बैंक की मौजूदा वित्त वर्ष में 100 नई शाखाएं खोलने की तैयारी
इंडियन बैंक वित्तीय वर्ष 2027 में 100 नई शाखाएं खोलने की तैयारी कर रहा है। ये नए ब्रांच खासकर मध्य और पश्चिमी भारत में खोले जाएंगे। बैंक ने हाल ही में 15 और शाखा खोली थी, जिसके बाद अब देशभर में और कुछ विदेशों में भी इसके कुल शाखाओं की संख्या 6,000 से ज्यादा हो गई है।
2,500 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना
बैंक की बढ़ती जरूरतों और रिटायर होने वाले कर्मचारियों की जगह भरने के लिए बैंक ने इस वित्त वर्ष में 2,500 लोगों को नौकरी पर रखने की योजना बनाई है। इनमें विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे।
इसके अलावा, बैंक का ध्यान बैड लोन को कम करने पर भी है। वह अपने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को 20 फीसदी तक बढ़ाना चाहता है। खुदरा, कृषि और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में कर्ज देना भी बैंक की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है क्योंकि बैंक के ज्यादातर कर्ज इन्हीं क्षेत्रों को दिए जाते हैं।