जैसे-जैसे एनवीडिया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर पर पकड़ कमजोर हो रही है, जो भारत के लिए फायदे की अच्छी गुंजाइश बन रही है।
ग्लोबल इकोनॉमिक एडवाइजर्स के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रबंध निदेशक विलियम ली बताते हैं कि भारत का मजबूत तकनीकी कौशल अमेरिका से ज्यादा चिप्स निर्यात को अपनी ओर खींच सकता है, लेकिन अगर, भारत वाकई एनवीडिया के चिप्स को छोड़कर AMD या गूगल जैसे दूसरे विकल्पों को अपनाना चाहता है तो उसे अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट के साथ अपना भरोसा और बढ़ाना होगा।
चिप्स के स्रोतों में विविधता ला सकता है भारत
जैसे-जैसे वैश्विक AI व्यापार अब केवल हार्डवेयर तक सीमित न रहकर फाइनेंस और इंवेस्टमेंट की ओर भी बढ़ रहा है, ऐसे में नए खिलाड़ियों के लिए मैदान खुल जाता है।
ली का कहना है कि इस बड़े बदलाव से भारत को वैश्विक AI सप्लाई चेन में अपनी भूमिका मजबूत करने का बढ़िया अवसर मिलेगा।
इससे चिप्स की आपूर्ति के स्रोतों में विविधता आएगी। बड़ी कंपनी पर निर्भरता घटेगी और भारतीय टैलेंट के लिए ज्यादा मौके पैदा होंगे।