कपड़ा उद्योग को मिली बढ़ी राहत, कपास पर आयात शुल्क खत्म
बिज़नेस
कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ी राहत। केंद्र सरकार ने कपास के आयात पर लगने वाले सभी सीमा शुल्क को 30 अक्टूबर तक खत्म कर दिया है। अब बुनियादी सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना और विकास उपकर दोनों ही नहीं लगेंगे। इससे दूसरे देशों से कपास मंगाना आसान हो जाएगा और लागत भी कम आएगी।
अब नहीं रुकेगा कपड़े बनाने का काम
कपड़ा बनाने वाले कारखाने बढ़ती लागत से जूझ रहे थे और सरकार के इस कदम से उन्हें बड़ी मदद मिलेगी। सस्ता आयातित कपास मिलने से उत्पादन लागत घटेगी।
साथ ही, व्यस्त मौसम में भी कारखाने बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे। यह उद्योग को सहारा देने वाला एक अहम कदम है, जिससे कारोबारियों को कच्चे माल के दाम की चिंता छोड़कर कपड़ों के निर्माण पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा।