भारत-स्पेन का 10 साल में व्यापार को 7 गुना बढ़ाने का लक्ष्य
भारत और स्पेन अपनी आर्थिक साझेदारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं। इसके लिए व्यापार, मैन्युफैफैक्चरिंग और नवाचार पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
इसी सिलसिले में भारत के मंत्री पीयूष गोयल और स्पेन के मंत्री जोर्डी हेरेयू ने नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सप्लाई चेन को मजबूत करने और नए औद्योगिक सहयोग बनाने पर चर्चा की, खासकर टूरिज्म और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में।
दोनों देश तलाश रहे नए अवसर
भारत-स्पेन बिजनेस फोरम में पीयूष गोयल ने एक महत्वाकांक्षी योजना पेश की। उन्होंने कहा कि अगले 10 सालों में दोनों देशों के बीच व्यापार 7 गुना से भी ज्यादा बढ़ना चाहिए।
गोयल ने साफ किया कि सिर्फ 3 साल में व्यापार को दोगुना करना दोनों देशों की क्षमता के हिसाब से काफी नहीं है। यह बैठक दिखाती है कि दोनों पक्ष नए अवसरों को तलाशने और ऐसी साझेदारियां बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिनसे दोनों देशों के लोगों को सीधा फायदा मिले।