NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / भारत 2030 तक बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- विशेषज्ञ
    अगली खबर
    भारत 2030 तक बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- विशेषज्ञ
    2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

    भारत 2030 तक बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- विशेषज्ञ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 04, 2022
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार को देखते हुए कई विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि 2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

    पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद वीरमानी ने कहा, "भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और मेरे पहले के लगाए अनुमान के तहत 2028 से लेकर 2030 के बीच दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    आकार

    कितनी बड़ी है भारतीय अर्थव्यवस्था?

    नकदी के हिसाब से अर्थव्यवस्था के आकार की बात करें तो मार्च में समाप्त हुई तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 854.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की थी, जबकि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 बिलियन डॉलर था।

    यह गणना अमेरिकी डॉलर पर आधारित है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, भारत ने इस साल की पहली तिमाही में भी अपनी बढ़त को बरकरार रखा है।

    भारत से आगे फिलहाल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी का नंबर है।

    बयान

    अब बदलेगा लोगों का नजरिया- वीरमानी

    वीरमानी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण ट्रेंड है, जो भारत की धारणा, विदेश नीति और दूसरे देशों से कैसे बातचीत की जाती है, इसको प्रभावित करेगा।

    उन्होंने कहा, "यह भारत की स्थिति को लेकर लोगों की नजरों को बदलेगा। पिछले 20-30 सालों में लोगों ने यह देखना शुरू कर दिया था कि हम चीन से बहुत पीछे हैं। अब उम्मीद है कि लोगों का यह नजरिया बदलेगा।"

    वीरमानी की बात से दूसरे विशेषज्ञ भी सहमति जताते हैं।

    बयान

    प्रयासों के नतीजे देखने को मिल रहे- चतुर्वेदी

    रिसर्च एंड इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज के महानिदेशक सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है। 2019 में भी ऐसा हो चुका था।

    उन्होंने कहा, "हम पूंजीगत व्यय पर ध्यान दे रहे हैं। हम राजस्व व्यय को कम करने का प्रयास कर रहे हैं और RBI की मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण ने अर्थव्यवस्था को संतुलित तरीके से बढ़ाने में मदद की है और उसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।"

    बयान

    तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था- सिंह

    जाने-माने अर्थशास्त्री चरण सिंह ने कहा, "यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। जहां तक अर्थव्यवस्था और विकास की बात है, हम अच्छा कर रहे हैं। IMF लंबे समय से कह रहा है कि हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। महंगाई भी लगभग नियंत्रण में है। दूसरी तरफ ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था अच्छा नहीं कर रही है। एक तरफ दुनिया जहां मंदी की कगार पर है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    10 साल पहले 11वें स्थान पर थी भारतीय अर्थव्यवस्था

    IMF के अनुसार, 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। 2017 में फ्रांस को पछाड़कर भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।

    भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती के संकेत देखे जा रहे हैं तो दूसरी तरफ यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर है। अगर भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसे ही आगे बढ़ती रही तो जल्द ही वह सालाना आधार पर दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    फ्रांस
    भारतीय रिजर्व बैंक
    अर्थव्यवस्था समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अमेरिका

    साल 2100 तक 41 करोड़ घट जाएगी भारत की आबादी- अध्ययन चीन समाचार
    WHO ने मंकीपॉक्स को 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' घोषित किया विश्व स्वास्थ्य संगठन
    मंकीपॉक्स 'वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित, इसका मतलब क्या हुआ? विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कोरोना वायरस: नए वेरिएंट्स के कारण अमेरिका और यूरोप समेत कई जगहों पर बढ़ने लगे मामले जापान

    फ्रांस

    कोरोना: फ्रांस में महामारी की तीसरी लहर, पेरिस में एक महीने के लिए लॉकडाउन लागू पेरिस
    कोवैक्सिन और कोविशील्ड वैक्सीन से खून के थक्के जमने का खतरा नहीं- शीर्ष सरकारी समिति कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: फ्रांस में तीसरी बार लगाया गया लॉकडाउन, चार हफ्ते तक रहेगा लागू कोरोना वायरस
    राफेल सौदे के ठीक बाद डसॉल्ट ने भारतीय बिचौलिये को दिए थे 8.6 करोड़ रुपये- रिपोर्ट भारत सरकार

    भारतीय रिजर्व बैंक

    अब 31 मार्च तक करें KYC अपडेट, कोरोना को देखते हुए RBI ने लिया फैसला काम की बात
    गूगल से डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी हटाने का सबसे आसान तरीका डेबिट कार्ड
    सॉवरेन गोल्ड योजना क्या है और इसमें निवेश करना ठीक है या नहीं? यहां जानें सबकुछ काम की बात
    ऑनलाइन लोन का चक्कर पड़ सकता है भारी, तेजी से बढ़ रहे हैं फ्रॉड के मामले मोबाइल ऐप्स

    अर्थव्यवस्था समाचार

    RBI ने कम की रेपो रेट, EMI भुगतान के लिए मिला तीन महीने का अतिरिक्त समय भारतीय रिजर्व बैंक
    प्रधानमंत्री ने जताई अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद, कहा- मुझे भारतीयों की क्षमता पर भरोसा भारत की खबरें
    मई महीने में वापस जुड़ी 2.1 करोड़ नौकरियां, बेरोजगारी दर उच्च स्तर पर बरकरार नई नौकरियां
    लॉकडाउन से नहीं मिली पर्याप्त मदद, देश में अभी बढ़ेंगे कोरोना वायरस के मामले- AIIMS निदेशक भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025