Loading...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए कितनी आई गिरावट
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए कितनी आई गिरावट

Nov 29, 2026
05:47 pm

क्या है खबर?

20 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है, जो 4.44 अरब डॉलर (करीब 410 अरब रुपये) घटकर 700.90 अरब डॉलर (करीब 65,000 अरब रुपये) रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, यह 16 सप्ताह का सबसे निचला स्तर है और इसका मुख्य कारण स्वर्ण भंडार में आई भारी गिरावट है। इसका मूल्य 4.095 अरब डॉलर (करीब 370 अरब रुपये) घटकर 94.519 अरब डॉलर (करीब 8,700 अरब रुपये) रह गया।

गिरावट 

FCA में भी आई गिरावट 

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट केवल सोने तक सीमित नहीं थी। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) में भी कमी आई, जो इस भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं।

इसी अवधि के दौरान FCA का डॉलर मूल्य 26.60 करोड़ डॉलर (करीब 2,400 करोड़ रुपये) घटकर 583.186 अरब डॉलर (करीब 54,000 अरब रुपये) रह गया।

यह बदलाव डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में आए उतार-चढ़ाव को दर्शाता है।

फायदा 

पिछले साल से ज्यादा है मुद्रा भंडार 

इस दौरान, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत के विशेष आहरण अधिकार 6.7 करोड़ डॉलर (करीब 620 करोड़ रुपये) घटकर 18.451 अरब डॉलर (करीब 1,700 करोड़ रुपये) रह गए।

IMF के पास देश की रिजर्व स्थिति में भी 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 130 करोड़ रुपये) की गिरावट आई।

गिरावटों के बावजूद मुद्रा भंडार पिछले साल के स्तर से 12.794 अरब डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपये) और मार्च के स्तर से 9.791 अरब डॉलर (करीब 900 अरब रुपये) अधिक है।

ADVERTISEMENT