
भारत-पाकिस्तान संघर्ष से शेयर बाजार में भारी गिरावट, 880 अंक टूटा सेंसेक्स
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (9 मई) भारी गिरावट दर्ज हुई है।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण आज सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ 79,454.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 265 अंक फिसलकर 24,008.00 अंक पर बंद हुआ।
मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 1 अंक की गिरावट के साथ 15,097.55 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज यस बैंक, यूनियन बैंक और भारत फोर्ज ने क्रमशः 9.82 फीसदी, 6.33 फीसदी और 4.69 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टाइटन कंपनी और टाटा मोटर्स के शेयरों में भी क्रमशः 4.18 फीसदी और 3.76 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
MCX इंडिया, इंडियन होटल्स, M&M फाइनेंशियल, मार्कोटेक डेवलपर्स और अपोलो टायर्स क्रमशः 5.56 फीसदी, 4.17 फीसदी, 4.16 फीसदी, 4.15 फीसदी और 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
वजह
क्यों दर्ज हुई इतनी बड़ी गिरावट?
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की कई प्रमुख वजहें रहीं।
भारत-पाकिस्तान तनाव ने युद्ध की आशंका बढ़ाई, जिससे निवेशकों में डर फैला हुआ है। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर अनिश्चितता बनी हुई है।
इसके आलावा, डॉलर इंडेक्स 100 के पार पहुंचने से विदेशी निवेश प्रभावित हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भी बाजार पर दबाव बढ़ा है।
एशियाई बाजारों जैसे शंघाई और हैंग सेंग में कमजोरी दिखी, जिससे वैश्विक संकेत कमजोर रहे और घरेलू बाजार में गिरावट आई।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत में हुई मामूली बदलाव
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 96,647 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 95,686 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक में बढ़त दर्ज हुई है।