भारत बना तैयार स्टील का शुद्ध आयातक, 31 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
अप्रैल में भारत तैयार स्टील का शुद्ध आयातक बन गया। इस दौरान इसके आयात में करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 7 लाख टन तक जा पहुंच गया।
इसमें ज्यादातर आयात चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, वियतनाम और रूस जैसे देशों से हुआ। हालांकि, इसी अवधि में निर्यात भी लगभग 25 फीसदी बढ़ा, लेकिन वह अभी भी आयात से कम ही रहा।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ, जब देश में स्टील की मांग बढ़ी थी और घरेलू उत्पादन भी ज्यादा हो रहा था।
देश में स्टील की खपत से ज्यादा मांग
भारत में स्टील की खपत लगातार बढ़ रही है। अप्रैल महीने में घरेलू खपत 1.3 करोड़ टन दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले 8 फीसदी से भी ज्यादा है। कच्चे स्टील के उत्पादन में भी करीब 4 फीसदी का उछाल आया और यह लगभग 1.4 करोड़ टन तक पहुंच गया।
निर्यात के मोर्चे पर बात करें तो भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यूनाइटेड किंगडम (UK) को पहले से ज्यादा स्टील भेजा, लेकिन बेल्जियम और इटली को कम निर्यात किया।
इससे साफ पता चलता है कि वैश्विक व्यापार के तरीके बदल रहे हें और वे घरेलू जरूरतों के साथ कदमताल कर रहे हें।