भारत-EU के बीच दिसंबर में हो सकता है FTA पर हस्ताक्षर
भारत और यूरोपीय संघ (EU) एक बड़े मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने में लगे हैं। उनका लक्ष्य है कि इस साल दिसंबर तक इस पर हस्ताक्षर हो जाएं।
ब्रुसेल्स में अभी बातचीत चल रही है, जिसकी अगुवाई वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल कर रहे हैं।
इन वार्ताओं में मुख्य तौर पर सीमा शुल्क (कस्टम्स) प्रक्रियाओं को और आसान बनाने और दोनों पक्षों के लिए बाजारों को खोलने पर बात हो रही है। अगर, सब कुछ ठीक रहा तो भारत और EU के बीच कारोबार करना बहुत सरल हो जाएगा।
10 साल तक रुकी रही वार्ता
इस समझौते को बनने में सालों लगे हैं। इसकी बातचीत 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन करीब 10 साल तक रुकी रही और फिर इस साल जनवरी में दोबारा पूरी हुई।
EU के अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद यह समझौता भारत के 99 फीसदी से ज्यादा निर्यात (जैसे कपड़ा और रत्न) को यूरोपीय संघ के बाजारों में खास पहुंच दिला सकता है।
पिछले साल ही भारत और EU का व्यापार 118 अरब यूरो (करीब 12,000 अरब रुपये) तक पहुंच गया था। अब दोनों पक्ष उम्मीद कर रहे हैं कि यह नया समझौता उनके व्यापार को और भी आगे बढ़ाएगा।