भारत-मेक्सिको व्यापार को आसान बनाने के लिए करेंगे समझौता
भारत और मेक्सिको ने दोनों देशों के बीच व्यापार को और आसान बनाने के लिए प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट (PTA) पर काम शुरू करने का फैसला किया है।
इस समझौते में आसान कस्टम प्रक्रियाएं, बाजारों तक बेहतर पहुंच और सरल नियम बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इससे दोनों तरफ नए कारोबार और मौकों के रास्ते खुलेंगे।
इन उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
इस PTA से ऑटोमोबाइल, केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्यूटिकल्स जैसे अहम उद्योगों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। यह कदम पिछले साल G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम के बीच हुई बातचीत के बाद उठाया गया है।
इसके अलावा, 2027 की शुरुआत में एक प्रस्तावित मैक्सिकन बिजनेस मिशन नए पार्टनरशिप तलाशने के लिए भारत आएगा। मेक्सिको ग्लोबल सप्लाई चेन में एक अहम देश है। ऐसे में दोनों देशों को उम्मीद है कि इस समझौते से आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और उनके बीच संबंध और मजबूत होंगे।