राजनीतिक तनाव को दरकिनार कर भारत-कनाडा व्यापार वार्ता फिर शुरू
बिज़नेस
राजनीतिक तनाव के कारण लंबे समय से रुकी भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) वार्ता ओटावा में 5 से 9 अक्टूबर तक फिर से शुरू हो रही है।
दोनों देशों को उम्मीद है कि इन नई बातचीत से अब चीजें आगे बढ़ेंगी और दोनों देश आर्थिक तौर पर एक-दूसरे के और करीब आएंगे।
साल के अंत तक पूरा हो सकता है समझौता
इस साल के आखिर तक CEPA समझौता पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिसंबर के आस-पास कनाडा में इसकी प्रगति की उम्मीद भी जताई जा रही है।
कनाडाई व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू भी एक बड़े कारोबारी दल के साथ जल्द दिल्ली आ रहे हैं। इससे साफ है कि दोनों देशों को इस बातचीत में काफी संभावनाएं दिख रही हैं।
भारत को कनाडा से अब तक 4.8 अरब डॉलर (करीब 450 अरब रुपये) का निवेश मिला है। दोनों देश दवाइयों, लोहे से लेकर दालों और कोयले तक कई चीजों का व्यापार करते आए हैं।