अमेरिका में आयात की कीमतों में 2022 के बाद सबसे बड़ा उछाल
जून में अमेरिका में आयात की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 7.1 फीसदी बढ़ गईं। अगस्त, 2022 के बाद यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, इस वृद्धि की मुख्य वजह नॉन-फ्यूल इंपोर्ट हैं, जबकि इस दौरान फ्यूल की कीमतों में हल्की कमी आई है। कुल इंपोर्ट प्राइस इंडेक्स लगातार तीसरे महीने ऊपर चढ़ा है।
फ्यूल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
पिछले साल की तुलना में नॉन-फ्यूल इंपोर्ट 4.2 फीसदी महंगा हो गया है। इसकी मुख्य वजह केमिकल्स और ग्लास जैसे औद्योगिक सामानों की कीमतों में वृद्धि है। हालांकि, कच्चे अलौह धातुओं की कीमतें थोड़ी गिरी हैं। फ्यूल इंपोर्ट की स्थिति काफी अस्थिर रही। पेट्रोलियम की कीमतों में 0.7 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन सिर्फ जून में ही प्राकृतिक गैस 9.2 फीसदी ऊपर चढ़ गई।
सालाना आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों में खासी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोलियम 45.4 फीसदी और प्राकृतिक गैस लगभग 93 फीसदी महंगी हुई है।
दूसरी तरफ, आयात किए गए खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की कीमतें लगातार गिरती रहीं और इनमें 0.2 फीसदी की और कमी आई, वहीं निर्यात की कीमतें भी पिछले महीने की हल्की बढ़त के बाद अब फिर से नीचे आ गई हैं।