IIT खड़गपुर के 2 दोस्तों के बनाए AI स्टार्टअप ने जुटाए करीब 550 करोड़ रुपये
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के एक पूर्व छात्र ने बताया है कि कैसे उन्होंने 22 साल की उम्र में एक 'गीगा' नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक प्रतिष्ठित PhD प्रोग्राम छोड़ दिया।
ChatGPT के लॉन्च के साथ आए बड़े बदलाव को भांपते हुए उन्होंने और उनके कॉलेज के दोस्त ईशा दीने ने सैन फ्रांसिस्को जाने के लिए सुरक्षित और अच्छी वेतन वाले करियर के ठुकरा दिया।
अब उनके AI वेंचर ने सफलतापूर्वक 6.1 करोड़ डॉलर (करीब 550 करोड़ रुपये) जुटा लिए हैं और वे कई बड़े क्लाइंट्स को सेवाएं दे रहे हैं।
आसान नहीं था स्टार्टअप शुरू करना
वमुमाडी ने बताया कि कॉलेज में देर रात की टेक चैट्स से लेकर सैन फ्रांसिस्को में स्टार्टअप शुरू करने तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।
इसमें उन्हें वास्तविक वित्तीय जोखिम उठाने पड़े और कई कड़े फैसले लेने पड़े। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका खूब हौसला बढ़ाया।
एक यूजर ने तो यह तक लिखा, "कुछ दरवाजे सिर्फ एक बार खुलते हैं।" उनकी यह कहानी आज हर जगह के युवा उद्यमियों के दिलों को छू रही है।