इंडियन गैस एक्सचेंज ला रहा IPO, IEX बेचेगी अपनी हिस्सेदारी
इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) ने हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने आंरभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए कागजात जमा किए हैं।
यह भारत का पहला सरकारी मान्यता प्राप्त गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। यह IPO पूरी तरह से शेयरों की बिक्री (ऑफर फोर सेल) होगा, जहां इसकी मालिक कंपनी इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) अपने 1.671 करोड़ शेयर बेचेगी। IEX के पास IGX के करीब आधे शेयर हैं। इस पूरी प्रक्रिया का जिम्मा एक्सिस कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल संभाल रहे हैं।
IGX ने कमाया 42.02 करोड़ रुपये का मुनाफा
IGX की शुरुआत 2020 में हुई थी। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कंपनियों को भारत के पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स के जरिए नेचुरल गैस का व्यापार करने की सुविधा देता है। आप इसे एनर्जी के एक बड़े बाजार के तौर पर देख सकते हैं।
वित्तीय वर्ष 2026 में IGX ने 84.84 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया और 42.02 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।
इसके कॉन्ट्रैक्ट्स का इस्तेमाल पावर प्लांट, सिटी गैस सप्लायर, रिफाइनरी और कई दूसरे बड़े उद्योग करते हैं।