IFSCA ने नियो को दिया पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस
फिनटेक प्लेटफॉर्म नियो को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) से पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस मिल गया है।
इसके बाद नियो अब गिफ्ट सिटी से अपना कामकाज कर पाएगा। इस नए कदम से कंपनी केवल ट्रैवल फॉरेक्स से ज्यादा सेवाएं दे सकेगा।
कंपनी की योजना है कि वह अब अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए भुगतान, विदेश में नौकरी से जुड़े लेन-देन, विदेशों में खर्च और विदेशों में पैसे भेजने जैसी सुविधाओं में भी लोगों की मदद करेगा।
शाखाएं अब 4 गुना से ज्यादा हुईं
कैपिटल इंडिया फाइनेंस के फॉरेक्स बिजनेस को खरीदने के बाद नियो का ब्रांच नेटवर्क पूरे भारत में 4 गुना से ज्यादा बड़ा हो गया है।
कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी को भी बेहतर बना रही है, ताकि ग्राहक ब्रांच में जाकर या अपने ऐप पर ही आसानी से उनकी सेवाएं इस्तेमाल कर सकें।
मुख्य व्यापार अधिकारी साई शंकर का कहना है कि यह कदम उन छात्रों और पेशेवरों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाया गया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय रकम समाधान की जरूरत होती है।
उनके मुताबिक, "आज का वैश्विक ग्राहक केवल घूमने-फिरने तक ही सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, रोजगार, खर्च और पैसों का एक से दूसरे देश में भेजना अब ग्राहकों की वित्तीय जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है।"