IFSCA की मंजूरी से अब अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करना हुआ आसान
ग्रो, जेरोधा, एंजेल वन और अपस्टॉक्स जैसी भारतीय ब्रोकरेज ऐप्स ने योग्य भारतीय निवेशकों के लिए अमेरिकी स्टॉक्स और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) खरीदना अब काफी आसान बना दिया है।
दरअसल, भारतीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) से मिली नई मंजूरी और गुजरात के गिफ्ट सिटी के उपयोग से यह संभव हो पाया है। अब निवेशक इन्हीं ऐप्स के जरिए अमेरिकी स्टॉक्स और ETF खरीद सकते हैं।
एक डॉलर से कर सकते हैं अमेरिकी शेयरों में निवेश
आप अमेरिकी स्टॉक्स में केवल एक डॉलर (करीब 95 रुपये) से फ्रैक्शनल शेयर्स के जरिए निवेश शुरू कर सकते हैं। ग्रो 0.1 फीसदी शुल्क पर 10,000 से ज्यादा निवेश विकल्प देता है।
जेरोधा 2,000 स्टॉक्स तक की सुविधा को टेस्ट कर रहा है, जिसमें प्रति ऑर्डर पर अधिकतम 10 डाॅलर (करीब 950 रुपये) का शुल्क लगता है, वहीं एंजेल वन दिसंबर तक कोई ब्रोकरेज शुल्क नहीं लेगा। अपस्टॉक्स पर 8,000 से अधिक स्टॉक्स लिस्टेड हैं।