LOADING...
आधार कार्ड नहीं, तो क्या है भारत में नागरिकता का प्रमाण पत्र?
पासपोर्ट यह दर्शाता है कि धारक भारत गणराज्य का नागरिक है

आधार कार्ड नहीं, तो क्या है भारत में नागरिकता का प्रमाण पत्र?

Aug 05, 2025
07:44 pm

क्या है खबर?

भारत सरकार कई बार साफ कर चुकी है कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में 10 जुलाई को चुनाव आयोग ने भी यही बात दोहराई कि आधार सिर्फ पहचान का माध्यम है, नागरिकता का नहीं। भारत में पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार जैसे दस्तावेज पहचान बताते हैं, लेकिन नागरिकता साबित नहीं करते। ऐसे में सवाल उठता है कि नागरिकता प्रमाणित करने वाले वैध दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

 पासपोर्ट 

भारतीय पासपोर्ट को माना जाता है नागरिकता का पक्का प्रमाण

पासपोर्ट एक ऐसा आधिकारिक दस्तावेज है जो न सिर्फ विदेश यात्रा के लिए जरूरी है, बल्कि भारत सरकार इसे नागरिकता का भी वैध प्रमाण मानती है। पासपोर्ट यह दर्शाता है कि धारक भारत गणराज्य का नागरिक है और उसे सभी नागरिक अधिकार प्राप्त हैं। इसलिए कई कानूनी और सरकारी प्रक्रियाओं में पासपोर्ट को नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज के रूप में प्राथमिकता दी जाती है और इसे वैश्विक स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है।

अन्य

जन्म प्रमाण पत्र और वोटर ID भी वैध दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र, जो 1969 के कानून के तहत जारी किया जाता है, भारतीय क्षेत्र में जन्म लेने पर व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण देता है। इसी तरह, मतदाता पहचान पत्र (EPIC) भी एक वैध दस्तावेज है, जो यह दिखाता है कि व्यक्ति भारत का नागरिक है और वोट डालने का अधिकार रखता है। ये दोनों ही दस्तावेज नागरिकता प्रमाण में मदद करते हैं और सरकारी लाभों की पात्रता के लिए भी उपयोग किए जाते हैं।