ICICI प्रूडेंशियल ने पेश किया मल्टी-एसेट फंड, कमाई के साथ मिलेगी सुरक्षा
ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने हाल ही में अपना मल्टी-एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स लॉन्च किया है। यह एक नई स्कीम है, जो आपको इक्विटी, डेट, सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं के मिश्रण में निवेश करने का मौका देती है।
इसका सीधा मकसद यह है कि आपको हर एसेट को खुद चुनने और मैनेज करने की परेशानी के बिना एक बेहतर विविधीकरण मिल सके।
फंड आपके निवेश को ऐसे बदलता
यह फंड बाजार के रुझान और आर्थिक संकेत को देखते हुए आपके निवेश को इक्विटी फंड्स (30-80 फीसदी), डेट फंड्स (10-60 फीसदी), गोल्ड और सिल्वर ETFs (10-30 फीसदी) के बीच सक्रिय रूप से बदलता रहता है।
शुरुआत में गोल्ड ETFs में केवल 5 फीसदी तक का निवेश किया जाएगा, लेकिन बाजार की जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
कार्यकारी निदेशक और मुख्य निवेश अधिकारी शंकरन नरेन का कहना है कि अलग-अलग आर्थिक और बाजार चक्र में अलग-अलग एसेट क्लास का प्रदर्शन अलग होता है, इसीलिए लंबे समय के निवेश में अनुशासित एसेट एलोकेशन बेहद जरूरी है।
इसका मुख्य लक्ष्य है स्टॉक्स से अच्छी कमाई हासिल करना, बॉन्ड्स से स्थिरता लाना और गोल्ड या सिल्वर को महंगाई या वैश्विक झटकों के खिलाफ एक सुरक्षा कवच की तरह इस्तेमाल करना।