IBM 2026 के अंत तक अपने IBM कंसल्टिंग डिवीजन में ज्यादातर पदों के लिए वीजा और ग्रीन कार्ड की स्पॉन्सरशिप देना बंद कर रहा है।
इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन भारतीय कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो H-1B वीजा या ग्रीन कार्ड पर काम कर रहे हैं।
उनके पास अब केवल 3 सप्ताह का समय है यह तय करने के लिए कि वे विदेश में किसी और जगह पर जाकर काम करें या फिर IBM छोड़ दें और सेवरेंस पैकेज लें।
दूसरी जगह वेतन में हो सकती है कटौती
कंपनी के ज्यादातर खाली पद भारत में हैं, जबकि कुछ पद सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी उपलब्ध हैं। हालांकि, इन जगहों पर जाने से कर्मचारियों के वेतन में 80 फीसदी तक की भारी कटौती हो सकती है क्योंकि वहां का स्थानीय वेतन अलग है।
IBM ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब अमेरिका की इमिग्रेशन नीतियां लगातार सख्त होती जा रही हैं, खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में लोगों को नौकरी पर रखने के मामले में।
ऐसे में उन भारतीय पेशेवरों के लिए परेशानियां और बढ़ गई हैं, जो पहले से ही ग्रीन कार्ड के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।