Page Loader
IBM के CEO अरविंद कृष्णा ने कंपनी को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति
अरविंद कृष्णा का जन्म आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हुआ था

IBM के CEO अरविंद कृष्णा ने कंपनी को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति

Jul 02, 2023
12:20 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) के CEO अरविंद कृष्णा तकनीकी क्षेत्र में सबसे सफल भारतीयों में से एक हैं। अरविंद का जन्म 1962 में आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने IIT-कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद वह अमेरिका चले गए जहां उन्होंने इलिनोइस विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की, जिसके तुरंत बाद वह IBM में शामिल हो गए।

संपत्ति

अरविंद कृष्णा की संपत्ति

अरविंद 1990 में थॉमस जे वाटसन रिसर्च सेंटर में IBM में शामिल हुए और वर्षों से कंपनी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 2020 से उन्हें टेक दिग्गज कंपनी के अध्यक्ष और CEO के रूप में नियुक्त किया गया था। कंपनी में उनके काम और योगदान के कारण 2021 में उन्हें साल का 'सबसे प्रभावशाली कार्यकारी' का टैग भी दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरविंद कृष्णा की अनुमानित संपत्ति 343 करोड़ रुपये से भी अधिक है।