LOADING...
स्पेस-X और xAI के विलय से एलन मस्क की कुल संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर?
विलय से मस्क की कुल संपत्ति पर भी बड़ा असर पड़ सकता है

स्पेस-X और xAI के विलय से एलन मस्क की कुल संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर?

Feb 04, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI का विलय उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X में हो गया है। इस डील के बाद नई बनी कंपनी की कुल मूल्य करीब 1.25 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 112 लाख करोड़ रुपये) बताई जा रही है। मस्क का कहना है कि यह कदम AI और स्पेस टेक्नोलॉजी को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। यह विलय उनके बिजनेस साम्राज्य में एक बड़े बदलाव और नई रणनीति का संकेत देता है।

असर

एलन मस्क की कुल संपत्ति पर संभावित असर

स्पेस-X और xAI के विलय से मस्क की कुल संपत्ति पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। अभी तक उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा स्रोत टेस्ला रही है, लेकिन अब स्पेस-X उनकी संपत्ति का ज्यादा बड़ा हिस्सा बनता दिख रहा है। मस्क की स्पेस-X में हिस्सेदारी टेस्ला से कहीं ज्यादा है। ऐसे में स्पेस-X और xAI के साथ आने से उनकी निजी वैल्यू, नियंत्रण और बाजार में प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं।

फायदा

AI और स्पेस सेक्टर को कैसे मिलेगा फायदा?

स्पेस-X और xAI के एक साथ आने से AI और स्पेस सेक्टर में नई दिशा और गति मिल सकती है। मस्क का कहना है कि स्पेस-X भविष्य में स्पेस में डाटा सेंटर विकसित करने में मदद करेगा, जिससे धरती पर मौजूद तकनीकी सीमाओं से बचा जा सके। इससे सैटेलाइट इंटरनेट, स्पेस कम्युनिकेशन और AI प्रोसेसिंग को नई ताकत मिल सकती है। यह कदम भविष्य की उन्नत तकनीक को तेजी से आगे बढ़ा सकता है।

Advertisement

योजनाएं

स्पेस-X की मजबूत स्थिति और आगे की योजनाएं

स्पेस-X पहले ही दुनिया की बड़ी और भरोसेमंद स्पेस कंपनियों में शामिल है और इसके पास नासा और अमेरिकी रक्षा विभाग के बड़े कॉन्ट्रैक्ट हैं। आने वाले समय में स्पेस-X के IPO की भी चर्चा है, जिससे कंपनी की वैल्यू और निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है। मस्क ने कहा है कि यह मर्जर सिर्फ एक सौदा नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है, जो भविष्य की बड़ी तकनीकी योजनाओं को जन्म दे सकती है।

Advertisement