LOADING...
क्या आप क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे? जानिए क्रेडिट स्कोर पर क्या पड़ेगा असर
क्रेडिट कार्ड बंद करने का असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है

क्या आप क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे? जानिए क्रेडिट स्कोर पर क्या पड़ेगा असर

Feb 25, 2026
08:15 am

क्या है खबर?

वर्तमान में खरीदारी और बिल भुगतान के लिए लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। अगल-अलग फायदों के कारण वे कई कार्ड ले लेते हैं, लेकिन इनमें से कई का उपयोग नहीं कर पाते। इसके बावजूद उन्हें वार्षिक शुल्क समेत कई अन्य फीस देनी पड़ती है। ऐसे में इन कार्ड को बंद कराने का विचार आने लगता है। आप भी ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि इसका क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है।

CUR

बढ़ सकता है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो

क्रेडिट स्कोर आपकी क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (CUR) पर निर्भर करता है। कम रेशियो स्कोर पर सकारात्मक असर डालता है। अगर, आपके पास 2 कार्ड हैं और कुल लिमिट 5 लाख रुपये है। इसमें से 1 लाख रुपये खर्च हो गए तो आपका CUR 20 फीसदी होगा। आपने 2 लाख रुपये लिमिट वाला एक कार्ड बंद कर दिया तो लिमिट घटकर 3 लाख रुपये रह जाएगी। इसमें से 1 लाख रुपये खर्च किया तो CUR 33 फीसदी हो जाएगा।

क्रेडिट हिस्ट्री 

कमजोर हो सकती है क्रेडिट हिस्ट्री

पुराने अकाउंट आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं। आप सबसे पुराना कार्ड बंद करते हैं तो औसत क्रेडिट हिस्ट्री कम हो सकती है। जब आपकी कुल क्रेडिट हिस्ट्री लंबी नहीं हो तो इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। नया कार्ड बंद करने का असर कम होता है। क्रेडिट ब्यूरो यह भी देखता है कि आपके पास सिक्योर्ड (होम लोन) और अनसिक्योर्ड (क्रेडिट कार्ड) लोन का बैलेंस कैसा है। कार्ड बंद करने से आपकी प्रोफाइल थोड़ी असंतुलित हो सकती है।

Advertisement

सही 

कब बंद करना चाहिए कार्ड?

कार्ड पर ज्यादा सालाना फीस लग रही हो और फायदा कम मिल रहा हो तो कार्ड बंद करना सही रहता है। ज्यादा लिमिट होने से फालतू खर्च बढ़ता है, आपके पास पहले से काफी लिमिट हो और उपयोग बहुत कम हो तो इन हालात में कार्ड बंद करना गलत नहीं है। निर्णय लेने से पहले सारा बकाया चुकाएं और बैंक से लिखित पुष्टि लें कि कार्ड आपके अनुरोध पर बंद हुआ। कोशिश करें कि सबसे पुराना कार्ड बंद न करें।

Advertisement