NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावशाली उपाय
    अगली खबर
    पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावशाली उपाय

    पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावशाली उपाय

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 17, 2019
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    पैसे की बचत करना कई लोगों को बहुत मुश्किल काम लगता है, खासतौर से उन लोगों के लिए यह बहुत ही मुश्किल है, जिन्हे कुशलतापूर्वक पैसे का प्रबंधन करना नहीं आता है।

    आज के इस आर्थिक युग में हर कोई पैसे की बचत करना चाहता है, हालाँकि कई लोगों को लगता है कि पैसे का प्रबंधन करना बहुत मुश्किल है, लेकिन भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह जरुरी है।

    आइये जानें बचत करने के कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय।

    उपाय 1

    बचत करने के लिए जरुरी है बजट बनाना

    पैसे बचाने के लिए सबसे जरुरी चीज है, अपने खर्चों में कमी करना। ऐसा तभी किया जा सकता है, जब आप बजट बनाएं

    हर व्यक्ति को अपने खर्चों की गणना करनी चाहिए और इसके बाद हर महीने के खर्च के लिए बजट बनाना चाहिए।

    निर्धारित की गई सीमा के अंदर ही खर्च करने की कोशिश करनी चाहिए, इससे हर महीने पैसे बचाने में मदद मिलती है।

    ऐसा करके एक दिन आप बहुत बचत कर सकते हैं।

    उपाय 2

    कर्ज चुकाएं और ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने से बचें

    पैसे बचाने के लिए जरुरी है कि आप अपने कर्जों को कम और प्रबंधित करें।

    जितना संभव हो उतना अपने कर्जों को कम करें और ज्यादा कर्ज लेने से बचें। कोई भी व्यक्ति तभी कर्ज ले जब बहुत ज्यादा जरुरी हो, जरुरी न होने पर कर्ज लेने से बचें।

    इसके अलावा आप ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने से भी बचें, ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने का मतलब है ज्यादा खर्चे। बचत करने के लिए इनका पालन जरूर करें।

    जानकारी

    अपने खर्चों को ट्रैक करें और उन्हें नियंत्रित करें

    पैसे की बचत करने के लिए खर्चों को ट्रैक करें। इससे आपको अनावश्यक खर्चों को पहचानने में मदद मिलेगी। इससे आपको पता चल पायेगा आपको कौन-कौन सी चीजों में कटौती की जरुरत है। इससे आपको खर्चों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

    उपाय 4

    पैसे बचाने के लिए मासिक बिल में करें कटौती

    पैसे बचाने के लिए मासिक बिल में कटौती जरुरी है। हर व्यक्ति को अपनी कुशलता का इस्तेमाल करके पानी, गैस, बिजली, फोन के बिल में कटौती करनी चाहिए।

    अपने फोन और इंटरनेट प्लान्स की दूसरों से तुलना करें, ताकि आपको पता चल पाए कि बेहतर और सस्ता प्लान कौन सा उपलब्ध है।

    इसके अलावा अपने बिलों का समय पर भुगतान करके आप लेट फीस और जुर्माने से भी बच सकते हैं। इससे भी आपकी बचत होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025