LOADING...
बजट पर नियंत्रण खोए बिना डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना कैसे बनाएं?
आजकल कई कपल्स डेस्टिनेशन वेडिंग का विकल्प चुन रहे हैं

बजट पर नियंत्रण खोए बिना डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना कैसे बनाएं?

Mar 13, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

आजकल कई कपल्स डेस्टिनेशन वेडिंग का विकल्प चुन रहे हैं। किसी सुंदर जगह पर परिवार और दोस्तों के साथ शादी करना खास अनुभव बन जाता है। लेकिन ऐसी शादी में ट्रैवल, होटल, खाने और दूसरे इंतजामों की वजह से खर्च तेजी से बढ़ सकता है। अगर सही योजना न हो तो बजट बिगड़ सकता है। इसलिए डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग करते समय पहले से वित्तीय योजना बनाना बहुत जरूरी माना जाता है।

#1

पहले से तय करें कुल बजट

डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाते समय सबसे जरूरी है कि पहले कुल बजट तय कर लिया जाए। कई लोग पहले जगह चुन लेते हैं और बाद में खर्च का अंदाजा लगाते हैं, जिससे बजट बढ़ जाता है। बेहतर तरीका यह है कि पहले यह तय करें कि कुल कितना खर्च करना संभव है। उसके बाद उसी हिसाब से शहर, होटल और बाकी इंतजाम चुनें, ताकि शादी की योजना संतुलित बनी रहे।

#2

मेहमानों की सूची सीमित रखें

डेस्टिनेशन वेडिंग में खर्च का बड़ा हिस्सा मेहमानों की संख्या से तय होता है। जब मेहमान दूर से आते हैं तो उनके रहने, खाने और लोकल ट्रांसपोर्ट का इंतजाम करना पड़ता है। इसलिए अगर गेस्ट लिस्ट लंबी होगी तो खर्च भी बहुत तेजी से बढ़ेगा। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे आयोजनों में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही बुलाए जाएं, जिससे खर्च और व्यवस्थाएं दोनों संभालना आसान हो सके।

Advertisement

#3

इवेंट और खर्च को सीमित रखें

डेस्टिनेशन वेडिंग में अक्सर कई दिन अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं जैसे मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन। हर इवेंट में सजावट, खाना और दूसरी व्यवस्थाओं का खर्च जुड़ता जाता है। इसलिए बेहतर है कि कार्यक्रमों की संख्या सीमित रखी जाए और जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दी जाए। इससे शादी का आयोजन सरल भी रहता है और बजट पर भी बेहतर नियंत्रण बना रहता है। इन बातों को ध्यान में रखकर आप बजट पर नियंत्रण खोए बिना डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।

Advertisement