
UPI से IPO में कैसे करें निवेश? यहां जानें चरणबद्ध तरीका
क्या है खबर?
शेयर बाजार में नई कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश करती है और भारत में यह सबसे ज्यादा मांग वाले निवेश विकल्पों में से एक है।
निवेशकों में आम धारणा है कि IPO में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करना जरूरी है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह से गलत है। आप UPI के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
आइये जानते हैं पेटीएम मनी ऐप के जरिए आप किसी भी IPO में कैसे बोली लगा सकते हैं।
पेटीएम
पेटीएम से कैसे करें निवेश?
इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम मनी ऐप डाउनलोड करनी होगी। अब इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉग-इन करें।
इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन या नीचे स्क्रोल करने पर आपके सामने IPO का विकल्प दिखेगा और कई विकल्प भी नजर आ सकते हैं। ये वे IPO होंगे, जो उस समय खुले होंगे।
इनमें से अपना मनपसंद IPO चुनकर उस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने कंपनी और IPO से जुड़ी जानकारी सामने आएगी।
अन्य विकल्प
अन्य ऐप भी ले सकते हैं काम
IPO का चयन करने के बाद आपको नीचे 'ऐड डिटेल्स' वाले विकल्प में UPI ID दर्ज करनी होगी। अंत में आपके सामने भुगतान अमाउंट दिखेगा, इस पर क्लिक करके आप पेमेंट कर सकते हैं।
इस तरह आप बिना किसी परेशानी के समय की बचत करते हुए पारदर्शी तरीके से IPO में निवेश कर सकते हैं।
इसी प्रकार आप फोनपे, गूगल पे, अमेजन पे आदि डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से UPI के जरिए IPO में निवेश कर सकते हैं।