Loading...
EPF अकाउंट में नाम और जन्मतिथि गलत है? घर बैठे 5 स्टेप्स में ऐसे करें सुधार
EPF अकाउंट में नाम और जन्मतिथि घर बैठे सही कर सकते हैं

EPF अकाउंट में नाम और जन्मतिथि गलत है? घर बैठे 5 स्टेप्स में ऐसे करें सुधार

Nov 11, 2026
08:53 am

क्या है खबर?

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या दूसरी जानकारियां गलत होने पर आपको परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से PF का पैसा निकालने, दूसरे अकाउंट में बैलेंस ट्रांसफर करने या क्लेम पाने में देरी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा दी है। इसके जरिए सदस्य घर बैठे अपने अकाउंट की गलत जानकारियां ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

#1

पहले पोर्टल पर लॉग इन करें

जानकारी ठीक कराने के लिए सबसे पहले EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं।

यहां अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। इसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा को चुनें।

यही विकल्प आपको अकाउंट में दर्ज गलत जानकारियां बदलने के लिए आवेदन करने की सुविधा देता है। ध्यान रखें कि लॉग इन करते समय EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

#2

गलत जानकारी चुनें और दस्तावेज अपलोड करें

जॉइंट डिक्लेरेशन विकल्प खोलने के बाद उन जानकारियों को चुनें, जिनमें सुधार कराना है।

इनमें नाम, जन्मतिथि, लिंग और दूसरी निजी या नौकरी से जुड़ी जानकारियां भी शामिल हो सकती हैं। इसके बाद संबंधित जगह पर सही जानकारी भरें। बदलाव के समर्थन में आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या जरूरत के मुताबिक अन्य दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन में दी गई जानकारी दस्तावेजों में दर्ज विवरण से मेल खानी चाहिए।

ADVERTISEMENT

#3

आवेदन जमा करने से पहले जांच लें जानकारी

सभी जानकारियां भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को एक बार ध्यान से जांच लें।

नाम, जन्मतिथि और दूसरी बदली गई जानकारियों में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। सब कुछ सही मिलने पर अपनी सुधार की रिक्वेस्ट पोर्टल पर जमा कर दें।

इसके बाद EPFO आवेदन को अपनी तय जांच प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाएगा। इसलिए आवेदन करते समय सही दस्तावेज देना जरूरी है, ताकि सत्यापन में परेशानी या देरी न हो।

ADVERTISEMENT