LOADING...
कैसे चुनें एक सही बचत खाता? इन बातों का रखें ध्यान
सही बचत खाता चुनने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए

कैसे चुनें एक सही बचत खाता? इन बातों का रखें ध्यान

Apr 09, 2026
07:29 am

क्या है खबर?

बैंक खाता चुनने के लिए लोग अब केवल नजदीकी ब्रांच देखने के अलावा दूसरी बातों को भी ध्यान में रखते हैं। कई बार आपके बचत खाते में लाखों रुपये जमा होते हैं। ऐसे में ब्याज दर पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसलिए, खाता खुलवाने से पहले सही बैंक का चुनाव करना जरूरी है, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे। आज हम आपको बता रहे हैं कि नया बैंक अकाउंट खुलवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

स्थिति 

सुरक्षा को ध्यान में रखकर चुनें बैंक 

बैंक की मजबूती: ब्याज दर या ऑफर्स से पहले बैंक की मजबूती देखना जरूरी होता है। बड़े सार्वजनिक क्षेत्र या शीर्ष निजी बैंक ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। छोटे या नए बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, लेकिन पहले उनकी वित्तीय स्थिति और रेगुलेटरी रिकॉर्ड जान लेना चाहिए। खाते का उपयोग: बचत खाते का मकसद लिक्विडिटी है। इसमें 1-3 महीनों के खर्च जितना पैसा रखें। इससे ज्यादा रकम रखने पर भी रिटर्न बहुत कम मिलता है।

शुल्क 

शुल्क और सुविधाओं पर दें ध्यान 

न्यूनतम बैलेंस, पेनल्टी, ATM लिमिट, ब्रांच चार्ज ये सभी धीरे-धीरे पैसे कम कर देते हैं। इसलिए, खाता खुलवाने से पहले इनके बारे में पता करना जरूरी होता है। प्रीमियम अकाउंट में कई चार्ज माफ होते हैं, लेकिन न्यूनतम बैलेंस ज्यादा होता है। वर्तमान में डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे को देखते हुए यह देखें कि बैंक आपको नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI आधारित भुगतान की सुविधा दे रहा है या नहीं।

Advertisement