जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का 26 अक्टूबर को होगा आवंटन, जानिए कैसे देखें स्टेटस
क्या है खबर?
रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो बंद हो गई है। अब निवेशक 26 अक्टूबर को आने वाले शेयर आवंटन के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आवेदक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) या IPO की आवंटन प्रक्रिया को संभाल रही केफिन टेक्नोलॉजीज के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं।
शेड्यूल
कब लिस्ट होंगे शेयर?
अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, आवंटन की स्थिति 26 अक्टूबर को घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार स्थिति जारी हो जाने पर निवेशक अपने आवेदनों का परिणाम जानने के लिए 3 प्लेटफॉर्म में से किसी पर भी जा सकते हैं।
27 अक्टूबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिनको शेयर आवंटित नहीं होंगे, उन्हें रिफंड उसी दिन जारी कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, 28 अक्टूबर को शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएंगे।
तरीका
इन तरीकों से देखें स्टेटस
NSE पर इस लिंक पर जाएं और 'इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल्स' विकल्प चुनें। 'सिंबल चुनें' ड्रॉपडाउन मेनू खोलें और 'JPL' चुनकर पैन या आवेदन नंबर दर्ज कर 'सबमिट' करें।
BSE पर इस लिंक पर क्लिक कर IPO चुनें और पैन या आवेदन नंबर में से चुनें और जरूरी विवरण दर्ज कर रिक्वेस्ट सबमिट करें।
केफिन पर लिंक पर क्लिक करें 'सलेक्ट IPO' में 'जियो प्लेटफॉर्म' चुनें और आवेदन नंबर, पैन या डीमैट अकाउंट नंबर दर्ज कर 'सबमिट' करें।