Page Loader
आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर चाहते हैं बदलना? जानिए क्या है आसान तरीका
आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर को बदलना आसान है

आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर चाहते हैं बदलना? जानिए क्या है आसान तरीका

Oct 09, 2024
12:58 pm

क्या है खबर?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। इसका उपयोग नया ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड, सिम कार्ड और बैंक खाता खोलने के लिए किया जाता है। UIDAI आधार धारकों को नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। यदि आप अपने आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर को बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा।

प्रक्रिया

इस तरह बदल सकते हैं आधार कार्ड

आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर बदलने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (www.uidai.gov.in) पर जाएं। इसके बाद स्क्रीन पर ऊपर की तरफ मौजूद 'सर्विसेज' या 'यूजर्स सर्विसेज' विकल्प पर क्लिक करें। अब 'अपडेट आधार डिटेल' पर क्लिक करें और फिर 'अपडेट फोन नंबर' का विकल्प चुनें और अपने आधार नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद, नए फोन नंबर को अपडेट करने के लिए आगे की प्रक्रिया का पालन करें।

प्रक्रिया

क्या है आगे की प्रक्रिया?

लॉगिन करने के बाद नया फोन नंबर दर्ज करें और आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद इस बदलाव की पुष्टि करने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। एक बार अपडेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको स्टेटस स्लिप मिलेगी। अपडेट की स्थिति चेक करने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर 'आधार स्टेटस' पर क्लिक करें। SMS के माध्यम से भी आपको स्थिति की जानकारी मिलेगी।