LOADING...
30 और 40 की उम्र में NPS में कितना करना चाहिए निवेश?
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) इस मामले में एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है

30 और 40 की उम्र में NPS में कितना करना चाहिए निवेश?

Apr 22, 2026
08:40 pm

क्या है खबर?

आज के समय में रिटायरमेंट प्लानिंग हर व्यक्ति के लिए जरूरी हो गई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कितना पैसा निवेश करना चाहिए। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) इस मामले में एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है, क्योंकि इसमें टैक्स छूट और लंबी अवधि का फायदा मिलता है। जानकार मानते हैं कि सही निवेश कोई तय नियम नहीं होता, बल्कि यह आपकी आय, जिम्मेदारियों और भविष्य की जरूरतों पर निर्भर करता है।

निवेश

30 की उम्र में निवेश की सही शुरुआत कैसे करें?

अगर आपकी उम्र 30 के आसपास है, तो यह निवेश शुरू करने का सबसे सही समय माना जाता है। इस उम्र में लंबा समय मिलने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और छोटी रकम भी बड़ा फंड बना सकती है। इस स्टेज पर अपनी सालाना आय का करीब 10 से 15 प्रतिशत NPS में डालना अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही, ज्यादा ग्रोथ के लिए 75 प्रतिशत तक पैसा इक्विटी में लगाया जा सकता है।

निवेश

40 की उम्र में बदलें रणनीति और बढ़ाएं योगदान

40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और रिटायरमेंट का समय भी करीब आने लगता है। ऐसे में निवेश की रणनीति बदलना जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इस उम्र में NPS में निवेश को बढ़ाकर 15 से 20 प्रतिशत तक करना चाहिए। इसके साथ ही, जोखिम कम करने के लिए इक्विटी का हिस्सा थोड़ा घटाकर बॉन्ड और सरकारी योजनाओं में निवेश बढ़ाना चाहिए, जिससे पैसा सुरक्षित भी रहे और स्थिर रिटर्न मिलता रहे।

Advertisement

टैक्स

टैक्स से आगे सोचें

कई लोग NPS में सिर्फ टैक्स बचाने के लिए निवेश करते हैं, लेकिन इसे रिटायरमेंट के मुख्य साधन के रूप में देखना ज्यादा सही होता है। इसमें लॉक-इन होने के कारण पैसा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और धीरे-धीरे बढ़ता है। जानकार कहते हैं कि सही समय पर नियमित निवेश सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप लगातार निवेश करते हैं, तो छोटी-छोटी रकम भी समय के साथ बड़ा फंड बना सकती है और भविष्य को सुरक्षित कर सकती है।

Advertisement