LOADING...
पैन कार्ड में बदल सकते हैं फोटो और हस्ताक्षर, बहुत आसान है तरीका
पैन कार्ड में फोटो और हस्ताक्षर बदले जा सकते हैं

पैन कार्ड में बदल सकते हैं फोटो और हस्ताक्षर, बहुत आसान है तरीका

Feb 11, 2026
06:56 am

क्या है खबर?

आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी काफी जरूरी दस्तावेज बन गया है। यह इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने से लेकर वित्तीय लेनदेन के लिए आवश्यक है। अगर, पैन कार्ड में आपकी खराब या पुराना फोटो लगी हो और हस्ताक्षर गलत है तो आपको इसके उपयोग में परेशानी हो सकती है। इससे आपकी पहचान सत्यापन में दिक्कत आ सकती है। आइये जानते हैं पैन कार्ड में घर बैठे फोटो और हस्ताक्षर को कैसे अपडेट कर सकते हैं।

शुरुआत 

इस पोर्टल पर करें आवेदन  

फोटो और हस्ताक्षर को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको www.protean-tinpan.com पर जाना होगा। इसमें जाकर पैन वाला विकल्प चुनना है। इसके बाद आपको 'चेंज/करेक्शन इन पैन डाटा' पर क्लिक करना है। अब मांगी गई जानकारी और कैप्चा कोड दर्ज कर चेक बॉक्स पर क्लिक कर सब्मिट कर आगे बढ़ें। अपना आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, लिंग और पिता का नाम भरकर 'नेक्स्ट' पर क्लिक कर अगले पेज पर अपना पता, फोन नंबर और ईमेल दर्ज कर 'नेक्स्ट' पर क्लिक करें।

भुगतान 

भुगतान के बाद प्रक्रिया होगी पूरी 

इसके बाद ड्रॉप-डाउन बॉक्स में दिए विकल्पों में से पहचान, पता, जन्मतिथि और पैन प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर घोषणा, तिथि और स्थान दर्ज करें। फोटो बदलने के लिए सफेद बैकग्राउंड वाली 2 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (3.5cm x 2.5cm) और अपने हस्ताक्षर की एक स्कैन की हुई प्रति (2cm x 4.5cm) अपलोड करें। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आवश्यक प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Advertisement