हनीवेल एयरोस्पेस की नैस्डैक पर शानदार शुरुआत, पहले दिन 7 फीसदी उछले शेयर
हनीवेल एयरोस्पेस ने नैस्डैक पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। पहले दिन कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की उछाल देखने को मिली, लेकिन कारोबार के अंत में यह 0.4 फीसदी गिरकर 220.19 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) पर बंद हुआ।
इस दौरान 80 लाख से ज्यादा शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई। असल में हनीवेल ने 2025 में 3 अलग-अलग कंपनियों में बंटने का ऐलान किया था।
उम्मीद है कि यह प्रक्रिया इसी साल पूरी हो जाएगी और इसके तहत एयरोस्पेस को एक स्वतंत्र कंपनी के तौर पर अपनी पहचान मिलेगी।
कंपनी ने तय किए अपने लिए बड़े लक्ष्य
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जिम कुरियर के मुताबिक, अकेले कारोबार करने से कंपनी बोइंग और एयरबस जैसे बड़े ग्राहकों की जरूरतों पर तेजी से प्रतिक्रिया दे पाएगी। हनीवेल ने 2030 तक 6.5 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपये) की समायोजित आय हासिल करना और इस साल बिक्री को 9 फीसदी तक बढ़ाने जैसे कुछ बड़े लक्ष्य तय किए हैं।
फिलहाल कंपनी का ध्यान लाभांश बांटने या शेयर बायबैक पर नहीं है, बल्कि वह अपना पैसा उत्पादन बढ़ाने और सप्लाई चेन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में लगा रही है।
इसके अलावा, नई तकनीकों पर भी पैनी नजर रख रही है, जिनमें इलेक्ट्रिक प्लेन और ज्यादा स्मार्ट सिस्टम शामिल हैं। इन तकनीकों को अपनाने के लिए वह दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण पर भी विचार कर रही है।
साथ ही, विमान बनाने वाली कंपनियों से उत्पादन शेड्यूल की साफ जानकारी मिलने का इंतजार कर रही है, ताकि पूरे उद्योग की मुश्किलों को कम किया जा सके।