ऑनलाइन का जादू फीका? मध्यम वर्ग फिर लौटा ऑफलाइन भुगतान पर
होम क्रेडिट इंडिया की ताजा स्टडी बताती है कि मध्यम वर्ग के लोग अब ऑनलाइन और ऑफलाइन लेन-देन को लेकर मिली-जुली पसंद दिखा रहे हैं।
कई रोजमर्रा के खर्चों और खरीदारी के लिए भी लोग फिर से नकद या कार्ड जैसे पारंपरिक माध्यमों की ओर लौट रहे हैं। साल 2026 में 59 प्रतिशत लोगों ने बिल ऑफलाइन भरना पसंद किया, जो पिछले साल 43 प्रतिशत था। वहीं, बाहर खाना खाने या ऐप के जरिए खाना मंगवाने वालों की संख्या 73 प्रतिशत तक पहुंच गई।
इतना ही नहीं, बसों और ट्रेनों के लिए ऑफलाइन टिकट बुकिंग में भी काफी उछाल देखा गया है।
शॉपिंग पेमेंट 49-49 प्रतिशत में बंटे
खरीदारी की बात करें, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट अब लगभग बराबर हो गए हैं, दोनों 49-49 प्रतिशत पर हैं। हालांकि, लोन के मामले में डिजिटल माध्यम को लोग ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। ऑनलाइन लोन एप्लीकेशन 50 प्रतिशत से बढ़कर 51 प्रतिशत हो गए हैं।
इस सर्वे में 18 से 55 साल के ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जिनकी हर महीने की कमाई करीब 35,000 रुपये है। यह सर्वे दिखाता है कि रोजमर्रा की ज़िंदगी में भुगतान करने की आदतें कैसे बदल रही हैं।