हिंदुस्तान यूनिलीवर ने दूसरी तिमाही में कमाया 2,844 करोड़ रुपये का मुनाफा
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 2,844 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा रहा और विश्लेषकों के अनुमानों से भी बेहतर प्रदर्शन रहा।
कंपनी की कुल आय (राजस्व) भी बढ़कर 17,543 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा, शेयरधारकों के लिए कंपनी ने 19 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) देने का भी ऐलान किया है।
बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी
HUL की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक प्रिया नायर ने बताया कि कंपनी की बिक्री में 15 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले 3 सालों में यह कंपनी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।
उन्होंने कहा कि यह इसलिए मुमकिन हुआ क्योंकि हम अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांड बनाने और 'गो-टू-मार्केट' रणनीति को मजबूत करने पर लगातार ध्यान दे रहे हैं।
उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया और कहा कि HUL अपनी विनिंग इन न्यू इंडिया रणनीति पर कायम है। इसके तहत कंपनी नए-नए आइडिया पर काम कर रही है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना रही है, ताकि यह वृद्धि ऐसे ही जारी रहे।