Page Loader
गोपीचंद परमानंद हिंदुजा हैं लंदन के सबसे अमीर भारतीय व्यवसायी, जानिए इनकी संपत्ति
गोपीचंद परमानंद हिंदुजा का जन्म 29 फरवरी, 1940 को हुआ था

गोपीचंद परमानंद हिंदुजा हैं लंदन के सबसे अमीर भारतीय व्यवसायी, जानिए इनकी संपत्ति

Oct 28, 2023
10:29 pm

क्या है खबर?

हिंदुजा ग्रुप के अध्यक्ष गोपीचंद परमानंद हिंदुजा दुनिया के जाने माने व्यवसायी हैं। गोपीचंद का जन्म 29 फरवरी, 1940 को हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में दाखिला लिया और डिप्लोमा प्राप्त किया। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए, जहां रिचमंड कॉलेज से उन्होंने कानून में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की, जबकि वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की।

करियर

गोपीचंद परमानंद हिंदुजा का करियर

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद गोपीचंद मुंबई स्थित पारिवारिक व्यवसाय हिंदुजा ग्रुप में शामिल ही गए। उन्हें हिंदुजा समूह और हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद निर्यात कंपनी को विकसित करने के लिए 1979 में वह लंदन गए और अब वहीं रहते हैं। उन्हें व्यापारिक समुदाय में प्यार से 'जीपी' कहा जाता है। हिंदुजा ग्रुप की स्थापना गोपीचंद के पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने हिंदुजा समूह की स्थापना की थी।

संपत्ति

गोपीचंद परमानंद हिंदुजा की संपत्ति

हिंदुजा के स्वामित्व वाले व्यवसाय बैंकिंग और ट्रक जैसे विभिन्न उद्योगों में संचालित होते हैं। 1980 के दशक में कंपनी ने शेवरॉन से गल्फ ऑयल भी खरीदा और 1990 के दशक में स्विट्जरलैंड और भारत में बैंक खोले। हिंदुजा, टाटा, बिड़ला और अंबानी जैसी कंपनियों के साथ अपने पेशेवर करियर के कारण भारत के सबसे प्रसिद्ध संगठनों में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार, गोपीचंद की अनुमानित संपत्ति 1,765 अरब रुपये है। वह लंदन के सबसे अमीर भारतीय व्यवसायी हैं।