हिमाचल प्रदेश ने शुरू की AI आधारित स्वास्थ्य बीमा योजना
बिज़नेस
हिमाचल प्रदेश नवंबर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रहा है, जो 2019 के पुराने हिमकेयर प्लान की जगह लेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे लोगों को अस्पताल के बड़े-बड़े बिलों की चिंता से काफी राहत मिलेगी।
फर्जी दावों को पकड़ेगा AI
इस बार AI फर्जी दावों को आसानी से पकड़ेगा और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता लाएगा, जो भी योजना में धोखाधड़ी करते पकड़ा जाएगा, जांच के बाद उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
योजना में सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है, जिसमें 280 जरूरी दवाएं और सभी तरह की सर्जरी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इसका मकसद राज्य के पात्र परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं को निष्पक्ष और भरोसेमंद तरीके से पहुंचाना है।