HFCL के शेयरों में आया 140 फीसदी का उछला, घाटे से निकलकर रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा
30 मार्च से अब तक HFCL के शेयरों में शानदार 140 फीसदी का उछाल देखा गया है। 25 मई को ये शेयर 158.94 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह बढ़त लगातार 4 दिनों से जारी है। केवल पिछले एक दिन में ही शेयर में 7 फीसदी का उछाल आया है।
कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों और उसके भविष्य को लेकर निवेशकों की बढ़ती उम्मीदों की वजह से शेयरों में इतना बड़ा उछाल आया है। अप्रैल में शेयर 76 फीसदी और इस महीने 40 फीसदी तक चढ़े थे।
HFCL की कमाई 128% बढ़ी, मुनाफा 184.5 करोड़ रुपये
पिछले तिमाही में HFCL ने जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। पिछले साल की तुलना में कंपनी की कमाई करीब 128 फीसदी बढ़ी है और घाटे में चल कंपनी ने अब 184.5 करोड़ रुपये का तगड़ा मुनाफा कमाया है।
कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029 तक अपनी कमाई दोगुनी करने का है और चाहती है कि उसका आधा कारोबार निर्यात से ही हो।
इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश में एक बड़ा प्लांट स्थापित कर डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही है। इसके बढ़ते ऑर्डर बुक से साफ पता चलता है कि आने वाले समय में भी उसकी यह रफ्तार कायम रहेगी।