HFCL ने हासिल किया 3 साल का 2,329 करोड़ रुपये का निर्यात अनुबंध
बिज़नेस
दूरसंचार उपकरण और फाइबर-ऑप्टिक केबल बनाने वाली HFCL ने एक वैश्विक कंपनी से 2,329 करोड़ रुपये का निर्यात अनुबंध पक्का किया है। हालांकि, ग्राहक का नाम अभी बताया नहीं गया है। यह समझौता 3 साल के लिए है और कंपनी अपनी विदेशी सहायक कंपनी के जरिए इसे पूरा करेगी। डिलीवरी 2027 से शुरू होगी।
तिमाही में निर्यात राजस्व बढ़ा
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब HFCL को इतने बड़े अनुबंध मिले हों। जुलाई में भी कंपनी ने 937 करोड़ रुपये के 2 बड़े निर्यात अनुबंध हासिल किए थे। इसके अलावा, जून तिमाही में कंपनी का निर्यात राजस्व पिछले साल के 209.70 रुपये से बढ़कर 1,063.30 करोड़ रुपये हो गया। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि ऑप्टिकल फाइबर केबल्स की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है।