अमेजन बेडरॉक से सौदे के बाद हेकसावेयर के शेयर में 8 फीसदी उछाल
हेकसावेयर के शेयर में सोमवार (29 जून) को 8 फीसदी का उछाल आया है। यह तब हुआ, जब कंपनी ने अमेजन बेडरॉक के जरिये एंथ्रोपिक के क्लाउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स के लिए आधिकारिक पुनर्विक्रेता (रीसेलर) बनने का ऐलान किया।
इस सौदे से कंपनी अब फाइनेंस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल जैसे क्षेत्रों की कंपनियों को दुनिया के सबसे नए AI टूल्स का इस्तेमाल करने में मदद कर पाएगी।
कंपनी देगी क्लाउड एक्सेस और कस्टमाइज करने की सुविधा
इस नए समझौते के तहत हेकसावेयर ग्राहकों को क्लाउड मॉडल्स का एक्सेस देने से लेकर उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करने और लागू करने तक की पूरी सुविधा देगी।
यह खासकर उन उद्योगों के लिए फायदेमंद होगा, जहां नियम-कानून काफी कड़े होते हैं। भले ही इस साल कंपनी के शेयर करीब 30 फीसदी गिर चुके हैं। यह अब डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन एनालिटिक्स जैसे कामों के लिए क्लाउड-पावर्ड सॉल्यूशंस पर खास ध्यान दे रही है। इसका मकसद एंटरप्राइज AI के क्षेत्र में दुनियाभर में अपनी पहचान और मजबूत करना है।