हेज फंड्स ने डॉलर के मुकाबले येन मजबूत होने का लगाया अनुमान
हेज फंड्स को लग रहा है कि जापानी येन और मजबूत होगा। उनका अनुमान है कि साल के आखिर तक डॉलर-येन की दर 150 से नीचे आ जाएगी। कुछ फंड्स तो इसे 140 तक गिरने की उम्मीद कर रहे हैं।
इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में नवंबर में खत्म होने वाले पुट ऑप्शन हैं, जिनकी स्ट्राइक प्राइस 142.86 है। साल के अंत तक आते-आते, पुट ऑप्शन का वॉल्यूम कॉल ऑप्शन के वॉल्यूम से 3 गुना ज्यादा हो गया। यह बताता है कि ऑप्शन बाजार में येन के और मजबूत होने की (डॉलर के मुकाबले कमजोर होने की) मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
नौकरी आंकड़ों के बाद भी येन की पकड़ मजबूत
पिछले सप्ताह दमदार अमेरिकी नौकरी आंकड़े आने के बाद भी येन अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रहा। इस डाटा ने निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ाया था।
बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काज़ुओ उएदा और बोर्ड सदस्य हाजीमे ताकाता के कुछ कड़े बयानों के बाद यह मुद्रा जोड़ी लगभग 5 फीसदी नीचे गिर गई। इसने 155 के अहम सपोर्ट लेवल को भी तोड़ दिया। अब ट्रेडर को लगता है कि येन में और तेजी आ सकती है। इसलिए वे लंबे समय के लिए ऐसे दांव लगा रहे हैं, जिनमें येन 140 के स्तर तक पहुंच सकता है।