रिकॉर्ड मुनाफा के बावजूद HDFC बैंक के शेयर 2 फीसदी लुढ़के
HDFC बैंक के शेयर सोमवार (19 अक्टूबर) को 2 फीसदी गिरकर 714 रुपये पर आ गए। निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में यह भी शामिल था।
यह गिरावट बैंक के वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों के बाद आई है। इस साल अब तक शेयर में 27.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो निफ्टी 50 की 11.5 फीसदी की गिरावट से कहीं ज्यादा है।
ब्रोक्रेज फर्मों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
बाजार की इस प्रतिक्रिया के बावजूद बैंक ने Q2 में 19,510 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी है। साथ ही बैंक की शुद्ध ब्याज आय में भी 9.7 फीसदी का इजाफा हुआ।
ब्रोकरेज फर्मों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। जेपी मॉर्गन ने अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन लक्ष्य कीमत घटा दी है। सिटी ने भी अपनी लक्ष्य कीमत घटा दी है, फिर भी उसने शेयर खरीदने की सलाह दी है।
दूसरी तरफ, बर्नस्टीन ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग के साथ 1,150 रुपये की ऊंची लक्ष्य कीमत तय की है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना है कि आगे चलकर रिटर्न के मामले में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।