HDFC बैंक ने उधार दरों में की 15 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती, EMI होगी सस्ती
बिज़नेस
HDFC बैंक ने बुधवार (7 अक्टूबर) से अपनी उधार दरों में 15 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है। इसका मतलब है कि अगर, आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं या पहले से आपका लोन चल रहा है तो आपकी EMI कम हो सकती है। अब फंड्स की मार्जिनल कॉस्ट पर आधारित लेंडिंग रेट (MCLR) की नई दरें 7.8 से 8.55 फीसदी के बीच होंगी।
एक महीने की MCLR में सबसे बड़ी कटौती
बैंक की ओवरनाइट MCLR अब 7.8 फीसदी पर आ गई है, वहीं एक महीने की MCLR में सबसे ज्यादा 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती हुई है, जिससे यह अब 7.75 फीसदी हो गई है।
3 महीने, 6 महीने और 3 साल तक की दूसरी अवधियों के लिए भी दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इस कदम से होम लोन लेने वालों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।