HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीश देंगे इस्तीफा, अक्टूबर में पूरा होगा कार्यकाल
HDFC बैंक में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। बैंक के मौजूदा प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शशिधर जगदीश ने पुष्टि कर दी है कि वे 26 अक्टूबर को अपना कार्यकाल पूरा होने पर पद से हट जाएंगे।
उनके पद छोड़ने से काफी पहले ही अगले MD और CEO की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ऐसी संभावना है। बता दें कि जगदीश 1996 से बैंक से जुड़े हुए हैं और 2020 में उन्हें MD और CEO बनाया गया था।
बैंक के सामने विलय के बाद की चुनौतियां
जगदीश ने बैंक को हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के साथ हुए बड़े विलय में बखूबी नेतृत्व किया था। यह बैंक के लिए एक बहुत बड़ा और अहम विलय था।
अब आगे जो CEO आएंगे, उन्हें विलय के बाद पैदा हुई कुछ मुश्किल चुनौतियों को संभालना होगा। इनमें लोन के पुनर्गठन, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में होने वाले बदलाव और कासा (CASA) के स्तरों को ठीक करना शामिल है।
हालांकि, बैंक के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैंक वित्तीय प्रणाली के हिसाब से मजबूत है और अभी तक जो भी छोटे-मोटे लंबित मुद्दे थे, उन्हें निपटा लिया गया है।