Loading...
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, क्या आपको होगा फायदा?
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की है

सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की, क्या आपको होगा फायदा?

लेखन आबिद खान
Sep 17, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले टैक्स को कम किया गया है। डीजल निर्यात शुल्क में 5 रुपये की कटौती की गई है। अब डीजल पर विंडफाल टैक्‍स 25 से घटकर 20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल के लिए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टैक्स

ATF और डीजल में टैक्स पर कितनी हुई कटौती?

वित्त मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स 0.5 प्रति लीटर, डीजल पर 20 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 15 रुपये प्रति लीटर होगी। यह अगले 15 दिन तक जारी रहेगी।

पहले ATF पर विंडफॉल टैक्स 19 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 1.5 रुपये प्रति लीटर था।

बता दें सरकार हर 2 हफ्ते में घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है।

फायदा

क्या आपको होगा फायदा?

यह कटौती घरेलू स्तर पर बिकने वाले पेट्रोल-डीजल के टैक्स पर नहीं की गई है., बल्कि विंडफॉल टैक्स पर की गई है।

विंडफॉल टैक्स वह शुल्क है, जो कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन बेचकर मुनाफा कमाने पर सरकार को चुकाती है।

इससे देश के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ADVERTISEMENT